2021/05/05

SAMASTIPUR : लॉकडाउन का पालन करने की अपील को लेकर सड़क पर उतरी प्रशासन

SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज कर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एलाउंस कर प्रशासन के द्वारा अपील किया जा रहा है। सरकार के द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के दूसरे दिन भी पुलिस सख्त हुई। सिंघिया घाट से नरहन मुख्य पथ पर सिंघिया घाट,ब्लॉक चौक, खोकसाहा,नरहन,खदीयाही, 
कल्याणपुर,चकदोलिया,शाहपुर सहित अन्य स्थानों पर पुलिस भ्रमण कर खुले हुए दुकानों को बंद कराया। लॉकडॉउन का उल्लंघन नहीं करने एवं इसको सख्ती से पालन करने के लिए अपील की। 

उन्होंने राह चल रहे अनावश्यक लोगों पर भी कार्रवाई करने की बात बताते हुए कहा कि वैसे व्यक्ति जो अनावश्यक रूप से सड़क पर भ्रमण करते नजर आएंगे उन पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो सकती है।इसलिए इस कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार 5 से 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसका पालन करते हुए सभी को अपने-अपने घर में रहने अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट