PATNA : कुछ लोग मशहूर होने के लिए भी उल-जलूल हरकतें कर बैठते हैं। पिछले दिनों दिल्ली में एक दंपती का वीडियो सामने आया, जिसमें वे बगैर मास्क रोड पर निकलते हैं और पुलिस के रोकने पर खूब हंगामा करते हैं। इस मामले में युवती कुछ ज्यादा ही उल-जलूल बातें करती नजर आती है।
हेलमेट नहीं पहनने से रोकने पर किया हंगामा
युवती लॉकडाउन के दौरान स्कूटी से सड़क पर निकली थी। और तो और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था, हालांकि दिल्ली वाली युवती से उलट इस युवती से मास्क पहन रखा है। पुलिस ने जब उसे रोका और हेलमेट नहीं पहनने के लिए चालान काटने की बात कही तो उसने जबर्दस्त हंगामा और नौटंकी शुरू कर दी।
वीडियो में बता रही है कि वह किसी जरूरी काम की वजह से परेशान है, हालांकि वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि वो बिल्कुल फुरसत में है। अगर वह परेशानी में होती तो इतनी देर तक पुलिस का और खुद का समय बर्बाद नहीं करती। इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें से कुछ वीडियो यहां आप देख सकेंगे।
पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर एक युवती ने मंगलवार की रात जमकर ड्रामा किया। मैडम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एसएसपी उपेंद्र शर्मा को भी नहीं बख्शा। मैडम दिल्ली वाली मोहतरमा से इंप्रेस लगीं, जो सड़क पर अपने पति को चुम्मा लेने को उतावली थीं। इसी थ्रेड में देखें और वीडियो pic.twitter.com/GH3srb8FJr
सीएम का भी लिया नाम, कहा-बुलाओ एसएसपी को
युवती ने खूब हंगामा किया। गालियां बकी। बोली- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अब यहां आकर चालान काटेंगे। बाद में वह एसएसपी उपेंद्र शर्मा को बुलाने की मांग करने लगी। उसने पुलिस वालों को नौकरी जाने की चेतावनी भी दे दी। वह वीडियो में ठेले-खोमचे वालों की परेशानियों का भी जिक्र करती नजर आ रही है, लेकिन पूरा वीडियो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि उसका मकसद क्या है?
पुलिस ने थाने ले जाकर की पूछताछ
बाद में पुलिस गश्ती दल के इंचार्ज ने पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। वायरलेस पर सूचना प्रसारित करने के बाद तत्काल महिला पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और युवती को थाने ले जाया गया। देर रात तक युवती से थाने में ही पूछताछ की जा रही थी।