SAMASTIPUR : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ गांव में बाइक सवार बदमाशों ने 11 वर्षीय बालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसकी पहचान गांव के ही मनोज कुमार यादव के पुत्र 11 वर्षीय निशांत कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद जख्मी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सूचना पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर निशांत घर के दरवाजे पर बैठा था।
इस दौरान बाइक सवार तीन की संख्या में आए बदमाशों ने फायरिग कर जख्मी कर दिया। जख्मी के स्वजनों ने बताया कि बदमाशों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। इधर, फायरिग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
आनन फानन में जख्मी को ले जाकर शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जख्मी के मुंह के पास गोली लगी है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।