2021/05/21

BREAKING : समस्तीपुर के युवाओं में कोरोना को हराने का जोश,36,724 ने लगवाई वैक्सीन

SAMASTIPUR : युवाओं में कोरोना को हराने के लिए पूरा जोश है। 10 मई शुरूआत में शुरू हुई वैक्सीन लगाने में पिछले करीब 9 दिन में ही 36 हजार 724 युवा वैक्सीन लगवा चुके है। आने वाले कई दिनों के लिए भी स्लॉट भी बुक हो रहे हैं। वैक्सीन की ही आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। 

इसमें अब बुजुर्ग और 45 से 59 साल तक की उम्र के लोगों की वैक्सीन लगवाने की रफ्तार कम हो गई है। इसका बड़ा कारण वैक्सीन की अनुपलब्धता भी है। 

आंकड़ों को देखे तो 60 साल से ऊपर वालों में एक लाख 28 हजार से ज्यादा तो 45 से 59 साल तक की उम्र में करीब 96 हजार को वैक्सीन लगी हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार की तरफ से तेजी से प्रचार और लोगों से आह्वान किया जा रहा है। 

जनवरी में इसकी शुरूआत स्वास्थ्य कर्मचारियों से हुई थी। उसके साथ यह बढ़ते हुए 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग को वैक्सीन लगाई जाने लगी। फिर 45 से 59 साल की उम्र को लगी तो अब 18 से 44 साल तक व्यक्ति को लग रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को ही 7118 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। 

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक युवाओं को लगी वैक्सीन की डोज--जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के युवा बढ़ चढ़कर वैक्सीन की डोज लगवा रहे है। इसमें समस्तीपुर शहरी क्षेत्र व प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के युवा सबसे अधिक उत्साहित है। शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 6642 व प्रखंड में 2162 युवा अबतक वैक्सीन की डोज लगवा चुके है। 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के निर्देशन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि कुमार गुप्ता व स्वास्थ्य प्रशिक्षक राजीव रंजन लगातार तत्पर है। युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ मॉनिटरिग पर पूरा ध्यान रख रहे है। विदित हो कि जिले में 18 लाख 28 हजार 40 युवाओं को वैक्सीन की डोज दी जानी है। 

इसके अलावा दलसिंहसराय में 2510, रोसड़ा में 2462, पटोरी में 2129, कल्याणपुर में 1567, हसनपुर में 1490, सरायरंजन में 1483, सिघिया में 1470, पूसा में 1387, शिवाजीनगर में 1367, विभूतिपुर में 1360, वारिसनगर में 1290, उजियारपुर में 1287, मोहिउद्दीनगर में 1286, विद्यापतिनगर में 1280, मोरवा में 1276, खानपुर में 1160, ताजपुर में 1270, बिथान में 1020, मोहनपुर में 826 युवाओं ने वैक्सीन ली।

वैक्सीन खत्म होने से निराश होकर लौट रहे बुजुर्ग स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लग गई है। प्रशासनिक स्तर पर वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होने से इन्हें वैक्सीन की डोज नहीं लग पा रही है। 

वैक्सीन की आपूर्ति नहीं होने के कारण 45 वर्ष से ऊपर वालों, फ्रंटलाइन वर्करों को इसकी डोज नहीं लग पा रही है। अधिकतर लोग वैक्सीन लेने की आस में टीकाकरण पहुंच रहे है। लेकिन, उन्हें निराशा हाथ लग रही है। 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण का कार्य बाधित है। वैक्सीन आवंटित होने के बाद यह शुरू हो जाएगा। यह है आंकड़ा

वैक्सीन लेने वाले प्रथम डोज द्वितीय डोज

हेल्थ केयर वर्कर 18228 15053

फ्रंट लाइन वर्कर 9402 5391

18 से 44 उम्र 36724

45 से 59 साल 95909 24639

60 साल से ऊपर 128335 35014 पहली कुल डोज : 288598

दूसरी कुल डोज : 80097

कुल डोज : 368695 वर्जन

वैक्सीन लगाने का काम तेजी से चल रहा हैं। हर उस व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए जिसने नहीं लगवाई है। इसको लेकर अलग-अलग जगह वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए है।

डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता

सिविल सर्जन, समस्तीपुर।