2021/05/20

लॉक डाउन में रेप : समस्तीपुर में महिला के घर मे घुसकर किया दुष्कर्म,लोगों ने युवक को पकड़ा

SAMASTIPUR :  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता ने बुधवार को महिला थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही राजदेव महतो को नामजद किया है। 

बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह घर में अकेली थी। उसी दौरान आरोपित ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। 

हल्ला होने पर स्थानीय लोगो ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।