SAMASTIPUR : बिथान थाना क्षेत्र की सिहमा पंचायत के मोरकाही गांव निवासी 60 वर्षीय परमानंद यादव की हत्या उनके ही मंझले पुत्र ने ईंट से मार-मार कर दी। पिता की हत्या के बाद पुत्र घर छोड़कर फरार हो गया।
मृतक परमानंद यादव की पत्नी रुकमणी देवी ने मंझले पुत्र अम्बेद यादव पर पिता के हत्या का आरोप लगाया है। मृतक ने घटना से पूर्व भी थाना में आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगायी थी।
बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब मृतक अपने मंझले पुत्र के साथ पारिवारिक विवाद को लेकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर पुत्र ने पिता पर ईंट से सिर पर प्रहार कर दिया। वह जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुत्र फरार हो गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है।
एएसआई संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतक के स्वजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर कानूनी करवाई की जाएगी