SAMASTIPUR : बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में एक प्रेमी जोड़े के साथ कुछ लोगों की तालीबानी सजा का वीडियों सोशल मीडिया में दिनभर वायरल रहा। हालांकि BIHAR SUPERFAST KHABAR इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में एक महिला को पकड़कर रखने व एक युवक का बाल काटते दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं और पुरुष तमाशबीन के रूप में भी नजर आ रहे हैं। चर्चा के मुताबिक यह वीडियो सोहमा गांव का है।
ग्रामीणों में चर्चा के मुताबिक सोहमा गांव की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी युवक के साथ भाग रही थी। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ा था। चर्चा के अनुसार, बुधवार सुबह विवाहिता अपने प्रेमी के साथ बाइक से घर से भाग निकली। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
उसी क्रम में जगमोहरा पेट्रोल पंप के पास दोनों को पकड़ा गया। उसके बाद सोहमा गांव लाने के बाद एक पेड़ में बांधकर लड़के को बाल काट कर चूना लगाया गया। जब इसकी जानकारी गांव के कुछ सामाजिक लोगों को हुई तो वे पहुंचे और दोनों को स्थानीय सरपंच सुनीता देवी के आवास पर ले गए।
उसके बाद दोनों के परिजन को मामले की जानकारी दी। कुछ लोगों को कहना था कि लड़की की शादी तकरीबन दो वर्ष पूर्व हुई थी।
इससे पूर्व भी लड़की एवं उसके प्रेमी को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें लड़का को लड़की से दूर रहने की हिदायत दी गयी थी। समाचार लिखे जाने तक लड़की लड़का सरपंच के यहां रुके हुए थे।
SOURCE - LIVE HINDUSTAN