2021/05/16

समस्तीपुर में क्षेत्रीय विधायक ने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया ,मचा हड़कंप

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया l कोरोना काल में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समस्तीपुर नगर निगम द्वारा समस्तीपुर बस स्टेण्ड में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण स्थानीय विधायक ने किया। विधायक ने भोजनालय में असहाय, लाचार, रिक्शा एवं ठेला चालक, मजदूर सहित आसपास के स्लम एरिया के लोग सभी सामुदायिक किचेन में भोजन की जानकारी ली। 

बदहाल व्यवस्था को देख कर विधायक ने नगर निगम के सिटी मैनेजर तथा कर्मियों की जम कर क्लास लगायी l विधायक ने निर्देश दिया कि‍ भोजन की गुणवत्ता व मात्रा का पूरा ख्‍याल रखें । मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , समाजसेवी मोo ￰नन्हें , मोo अली, पप्पू यादव , रंजीत कुमार रम्भू , मोo मुन्ने, राकेश यादव आदि मौजूद थे l