SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाने के बाजार क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार टैंकर की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खानपुर प्रखंड के मिल्की निवासी रामचंद्र शर्मा के 37 वर्षीय पुत्र शिवशंकर शर्मा के रूप में की गई है।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।जानकारी के अनुसार शिवशंकर अपनी बहन की छेका की रस्म में शामिल होने के लिए पिता के साथ बाइक से जा रहा था।
अंगारघाट मे नदी पुल पार करने के बाद बांध से नीचे बढ़ते ही एसएच 55 पर टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में लेकर ठोकर मार दिया, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे के बाद टैंकर लेकर चालक भागने में सफल रहा।पुलिस ने बताया कि हादसे में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।