2021/05/16

लोडेड देशी कट्टा व कारतूस के साथ पुलिस ने 4 अपराधी को किया गिरफ्तार, चोरी की बाईक व मोबाईल बरामद

SAHARSA :  जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से झुझ रहा है वहीं दूसरी ओर कोरोनाकाल में भी सहरसा पुलिस अपराधियों के लिए काल बनी हुई है। बीते कल सदर थानाध्यक्ष राजमणि को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के नरियार वार्ड नंबर 11 स्थित बजरंगबली चौक के समीप 4 की संख्या में अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं।

 प्राप्त सूचना के सत्यापनोपरांत सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते कल सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नरियार वार्ड नंबर 11 स्थित बजरंगबली चौक के समीप 4 की संख्या में अपराधकर्मी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं।

 प्राप्त सूचना के आलोक में सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं पांच खोखा, 5 मोबाइल सहित दो मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चार में तीन का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके विरुद्ध सदर थाना सहित जिले के अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। सभी अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। 

जिसके मनसूबे पर पानी फेरते हुए घटना को अंजाम देने से पूर्व सदर थानाध्यक्ष राजमणि के सूझबूझ से सदर थाना पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि सभी अपराधी चोरी, लूट, छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। 

गिरफ्तार अपराधी का नाम राजा कुमार, प्रमोद कुमार, मोo आवीद, विनीत कुमार हैं, जो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मौके पर सदर एसडीपीओ के अलावा सदर थानाध्यक्ष राजमणि, एसआई पंकज गुप्ता, सिपाही कारू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @ saharsa