2021/05/16

रोसड़ा आ रहे ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ,तीन दुकान क्षतिग्रस्त, ट्रक का ड्राइवर और खलासी पुलिस की गिरफ्त में

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले में एक हादसा हो गया मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर रोसरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक रविवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जाकर घुस गई।अंगारघाट चौक पर रोसड़ा की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा। 

 ट्रक की तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों दुकानें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सभी दुकानें बंद थी। 

जिससे यह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ट्रक के साथ ड्राइवर एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया है एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।