रविवार को मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें मो. महरुम फिरोज के पुत्र साबिर, मो. महताब के पुत्र डेविड, मो. नियाज के पुत्र अमन को नामजद किया है। बताया कि शनिवार की देर रात साजिश के तहत उक्त लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर घर पर हमला कर दिया।
इस दौरान मारपीट की व महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही जातिसूचक गालियां दी। विरोध करने पर आरोपितों ने कमर से पिस्तौल निकालकर जान मारने की नीयत से कई राउंड फायरिग की। उसे पिस्तौल के बट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
शोर शराबे की आवाज सुनकर जब ग्रामीण एकत्रित हुए, सभी आरोपित हथियार लहराते हुए भाग निकले। स्वजनों ने आनन-फानन में जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पीड़ित ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों के द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।