2021/05/04

मंडल कारा सहरसा में कैदियों को दी जा रही है कोरोना की वैक्सीन, डीएम ने लिया जायजा

SAHARSA : जिले में बढ़ते कोरोना सक्रमण के मामलों को देखते हुए जिले में अवस्थित मंडल कारा सहरसा में 45 या इससे अधिक आयुवर्ग के कैदियों का टीकाकरण कार्य का आरंभ कर दिया गया है। 

मंडल कारा में बंद कैदियों एवं जेल कर्मियों  के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह क़दम उठाया गया है। मंडल कारा सहरसा में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा किया गया। 

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों एवं जेलों में बंद कैदियों तथा जेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए वैक्सीनेशन किया जाना आवश्यक है। कार्यरत जेल कर्मियो को निर्देश दिए कि वे बंदियों से शारीरिक दूरी बनाये रखें ताकि उनके संक्रमित होने की स्थिति में बंदियों को कोरोना संक्रमण न होने पाये। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों से  शारीरिक दूरी बनाये रखें और यदि किसी कैदी में कोरोना के कुछ भी लक्षण मिलते हैं तो उनका कोविड टेस्ट कराते हुए इस बात की पुष्टि करें कि उनमें यह लक्षण कोरोना के है या नहीं, ताकि समय रहते उनका इलाज किया जा सके। 

टीकाकरण का कार्य आधार आधारित होने के कारण जिन कैदियो के पास आधार पास में नही होने कि स्थिति में उनके परिजनों से उनका आधार मंगवा कर टीकाकरण का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया गया। मौके पर सदर एसडीओ शंभूनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @ सहरसा