SAHARSA : जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के रानीहाट से भट्टा टोला मुहल्ला जाने वाली मुख्य सड़क पर मछली दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से दुकान लगाकर भीड़ इकट्ठा कर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जबकि सिमरी बख्तियारपुर प्राशासन के द्वारा रविवार को दूध व मेडिकल की दुकानें छोड़कर बाकी दूकानों को पूर्णरूप से दुकाने बन्द रखने की दुकानदारों आदेश दिया गया है।
इसके बावजूद मुनाफाखोरों द्वारा जबरन घनी आबादी वाले इलाकों में जाकर दुकान लगा रहे हैं। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आकर भट्टाटोला से सटे मुख्य स~_'-(}ड़क पर अवैध रूप से दुकान लगा कर कोरोना गाइड लाइन खुलकर धज्जियां उड़ाते हैं बावजूद इन दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाती है।
हालांकि खरीदारी के करने के लिए इकठ्ठा हुई भीड़ में ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाते है न ही सोशल डिस्टेंस मेनटेन करते हैं।ऐसे में इस महामारी से लोगों को कैसे निजात मिल सकती है।
आपको बता दें कि सिमरी बख्तियारपुर में लगातार कोरोना मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है फिर भी लोग सावधानी बरतने का नाम नही ले रहे हैं वहीं सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक लोगों से लगातार अपील कर रही है बेलाबेवजह घरों बाहर न निकले घरों से निकलते वक्त चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं और कोरोना गाइडलाइन से संबंधित जिला प्रशासन के द्वारा जारी निर्देशों का पालन जरूर करें।
इसके बावजूद कुछ दुकानदार जिला प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।जरूरत है ऐसे दुकानदारों के खिलाफ प्राशासन को सख्ती दिखाने की ताकि भीड़ इकट्ठा होने पर लगाम लग सके। अवैध रूप से लग रहे मछली दुकानों की वजह भट्टा टोला के लोगों कोरोना संक्रमण का खतरा फैलने का डर सताने लगा है पिछले रविवार से ही मछली की दुकानें सड़क पर लगाई जा रही है बावजूद स्थानीय प्रशासन कोई संज्ञान नही ले रहे हैं।
रिपोर्ट - रितेश हन्नी @सहरसा