2021/05/04

कोरोनाकाल में लोगों को अपने गीतों से सतर्क कर रहे गायक सोनू

SAHARSA :  कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में जहाँ एक तरफ लोग आपदा को अवसर में बदलने का प्रयास कर रहे  साथ ही बचाव में लगे डॉक्टर, नर्स, पुलिस और पत्रकार का हौसला बढ़ाया जा रहा है। उसी बीच सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरडीहा पंचायत के जमुनियाँ गांव निवासी सुनील प्रसाद सिंह के पुत्र युवा कलाकार आदर्श उर्फ सोनू कोरोना पर आधारित गीत खुद से लिख व गाकर लोगो को जागरूक करने में लगे हैं। 

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खुद के द्वारा तैयार सोनू का मैथली सुझाव गीत सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है और लोगो का अच्छा मनोरंजन कर रहा है। आपको बता दें कि आदर्श उर्फ सोनू बचपन से ही संगीत के क्षेत्र  में उसका रुझान रहा, संगीत की पढ़ाई प्रयाग संगीत समिति इलाबाद से की और कई जगहों में ऑडिशन भी दिए। 

संगीत को ही अपना जीवन मानने वाला सोनू संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है। कई मंचो पर सफल गायन करने वाले सोनू कोशी मोहत्सव में बेहतरीन प्रस्तृती से लोगों में चर्चित हुआ। आदर्श उर्फ सोनू दर्जनो से अधिक  कोरोना पे आधारित गीतों को अपनी खुबसूरत आवाज में गाकर सोशल मीडिया साइट फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप ग्रुप आदि में धमाल मचाते हुए लोगप्रियता हासिल कर रहा है।

 साथ ही बेवजह घरों से बाहर नही निकलने का संदेश दे रहे है। गायक सोनू ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए ही  इस कोरोना महामारी बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसलिए सोनू अपने गायकी से लोगो को जागरूक कर रहे है, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो। वहीं सोनू ने अपना आदर्श अपने माता व पिता को बताया है।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @सहरसा