2021/05/18

बड़ी खबर : समस्तीपुर के मुखिया की कोरोना से मौत,हॉस्पिटल में तोड़ा दम,लोगों में शोक की लहर

SAMASTIPUR : खानपुर प्रखंड की नत्थूद्वार पंचायत के मुखिया महबूब आलम की कोरोना से मौत हो गई। वे पिछले दस दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। रविवार की रात्रि उनके निधन का समाचार मिलते ही पंचायत के लोगों में शोक की लहर छा गई है। 

बताया जाता है कि दस दिन पहले सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण के बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। जांच में पॉजिटिव पाया गया था। परिवार के लोगों द्वारा उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। इस दौरान स्थिति बिगड़ते देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए रविवार को सदर अस्पताल में ले जाया गया। 

कितु रात में इलाज के दौरान हीं उनकी मौत हो गई। महज 23 वर्ष की उम्र में ही वे पंचायत के मुखिया बनकर लोगों की पांच साल से सेवा कर रहे थे। अपने काम से वे पंचायत में बेहतर छवि बना रखी थी। कई लोगों ने शोक जताया है।