2021/05/03

ब्रेकिंग : समस्तीपुर में युवा किसान की मौत,परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल

SAMASTIPUR :  जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब  पंचायत के वार्ड संख्या 08 खदियाही के एक युवा किसान की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदी महतो के पुत्र अमोद कुमार अपने मां के साथ अपने परवल के खेत में काम करने के लिए सुबह गया था। परवल के खेत मे माँ बेटे काम कर रहे थे,कि एका-एक चक्कर खाकर गिर गया। उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताया जाता है कि अमोद कुमार अपने मां के साथ अपने परवल के खेत में काम करने के लिए सुबह गया था।जो खाना नहीं खाने के कारण  उसे गस्त आ गया। जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। और उसकी मौत हो गई। 

वहीं आमोद अपने पीछे माता -पिता , तीन भाई दो वर्ष के एक पुत्र और पत्नी 8 महीने की गर्भवती पत्नी को विलखता हुआ छोड़ चल वसे।अमोद के परिजनों का रो-रो कर बेहाल हो रहा था। जो खबर गांव में आग की तरह फैल गई और गांव वालों का जमावड़ा ह गया। वहीं गांववालों ने पीड़ित  परिवार को आश्वासन देने और ढांढस बंधने का काम कर रहे थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट