2021/05/03

SAMASTIPUR : जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को बनाए जाने पर विभूतिपुर पूर्व विधायक एवं युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

SAMASTIPUR :  जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार को बनाने जाने पर विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह ने बधाई दिया।साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई दिया। उन्होंने कहा कि अपने समस्तीपुर जिला में अब विकास के साथ- साथ कोरोना महामारी पर विजय हासिल हो जाएगा। 

साथ ही साथ जिला वासियों से भी अपील किया कि सरकार के द्वारा प्राप्त कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। घर में रहे,सुरक्षित रहे। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। वहीं युवा जदयू जिलाध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. अंजनी कुमार कुशवाहा ने बधाई देते हुए कहा कि श्रवण बाबू के नेतृत्व में समस्तीपुर जिला और अधिक विकसित होगी। हमारी युवा टीम कोरोना महामारी से पीड़ित एवं उनके परिजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और रहेगी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट