2021/05/03

समस्तीपुर में मौत ,पानी में डूबने से 55 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत,परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया पंचायत स्थित चक्की मोइन पतैलिया वार्ड 04 में मछली मारने के क्रम में पंचू सहनी उर्फ पांचू सहनी उम्र लगभग 55 वर्ष की डूब कर मौत हो गई l 

मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी एवं तीन पुत्री और दो पुत्र को छोड़ गए l मृतक की पत्नी एवं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। गीता देवी अपने पति को खोने के बाद बार-बार रो रो कर बेसुध हो रही थी।

 घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को  कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया l वही मृतक की पत्नी गीता देवी ने विभूतिपुर थाना को एक लिखित आवेदन दिया है। 

जिसमें कानूनी कार्रवाई करते हुए सरकारी मुआवजे की मांग की है l वहीं विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि महिला के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर ली गई है। आगे का अनुसंधान जारी जारी है समुचित न्याय होगी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट