SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे सिंघिया घाट की तरफ से दलसिंहसराय की ओर तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित बोलेरो ने दाहुचौक पर एक युवक को जोड़दार ठोकर मार दी. और मौके से फरार हो गया. जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसका दायां पैर टूट गया।
वहीं घायल युवक की पहचान कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के दाहुचौक वार्ड 1 निवासी सुरेश राय के 21 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई। जिसका इलाज दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से भाग रहे बोलेरो को चकहब्बी गांव के पास खदेड़कर पकड़ लिया गया।
बताया जाता है कि युवक सड़क पार कर गया था वही सिंघिया घाट की ओर से तीव्र गति से एक बोलेरो आ रही थी जो सड़क के किनारे युवक को जोरदार ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया। घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट