-->

Breaking News

बिहार : एक ही फंदे से झूला प्रेमी जोड़ा:प्यार के बीच आ रहा था भाई-बहन का रिश्ता; शादी की रजामंदी मुश्किल थी, इसलिए दुनिया को अलविदा

BANKA : बिहार के बांका में एक प्रेम कहानी का आज अंत हो गया। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्‍यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन प्‍यार पर इतना सख्‍त पहरा था कि प्रेमी और प्रेमिका मिल ही नहीं पाते थे। आखिरकार दोनों ने अगले जन्‍म में मिलने का वादा करते हुए पेड़ से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली।

यह घटना बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत बादासन गांव की है। यहां के एक प्रेमी युगल ने जामुन पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय मुखिया सच्चिदानंद यादव द्वारा कटोरिया पुलिस को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। 

युगल प्रेमी की पहचान बदासन गांव के दशरथ यादव के पुत्र डब्ल्यू यादव एवं अनिल यादव की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही छह माह पूर्व स्वजनों ने अपने डब्लू यादव को कोलकाता कमाने के लिए भेज दिया और सोनी कुमारी को मामा घर भेज दिया था।

 तीन दिन पूर्व ही सोनी कुमारी अपने गांव आई थी। फोन पर डब्लू को उनकी प्रेमिका के गांव आने की सूचना मिलते ही एक दिन पूर्व वह भी कोलकाता से गांव पहुंच गया।

लेकिन दोनों मिल नहीं पा रहे थे। दोनों के प्‍यार पर काफी पहरसा था। परेशान होकर शनिवार आठ बजे रात्रि दोनों घर से फरार हो गए। 

इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों ने खोजबीन शुरू कर दी मगर देर रात तक कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के बाहर सरूआ जोर के पास एक जामुन के पेड़ से दोनों का शव लटका मिला।

 घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टि से आत्महत्या करार दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं