2021/05/07

लॉक डाउन के बीच सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले 8 युवक-युवती

DESK : पंजाब  के जालंधर में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां जालंधर पुलिस ने बस्ती बावा खेल एरिया में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ 8 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

POLICE को सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल एरिया में एक सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से आपत्तिजनक हालत में 8 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया।

 सूत्रों के अनुसार यहां इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को फंसाया जाता था।  वही पूछताछ के बाद पुलिस ने एक युवक को छोड़ भी दिया है।फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में एक दो दिन में बड़ा खुलासा कर सकती है।