2021/05/30

बड़ी खबर : 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, कोरोना संक्रमण को रोकने पर सरकार ने की घोषणा,15 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां

DESK : आज महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है। बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से लगातार दैनिक मामलों में कमी आ रही है। राज्य में दो महीने में पहली बार करीब 18 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, रविवार को 402 लोगों की जान चली गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,600 नए मामले सामने आए, जोकि दो महीने में सबसे कम हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,15,091 हो गई और संक्रमण से 52 मरीजों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सामने आये नए मामलों के अलावा संक्रमण से 52 और लोगों की जान गयी है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 9,163 हो गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने ठीक हुए मरीजों या उपचाराधीन मरीजों की जानकारी नहीं दी।

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है. महाराष्ट्र में अब 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा. सरकार समीक्षा करने के बाद कुछ जिलों में ढील देने पर विचार करेगी. लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे प्रतिबंध लगाने में मजा नहीं आ रहा है, लेकिन यह समय की मांग है. 

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया गया है. समीक्षा के बाद कुछ जिलों में छूट पर सरकार फैसला करेगी. कई लोग अनलॉक की घोषणा नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दे रहे हैं. मैं उन्हें धैर्य रखने का अनुरोध करता हूं. सीएम ने कहा कि मुझे प्रतिबंध लगाने में मजा नहीं आ रहा, लेकिन यह समय की मांग है, क्योंकि कोरोना का संकट टला नहीं है.