2021/05/30

दहेज के खातिर मां-बेटी को खिलाया जहर, बच्ची की मौत, माँ की स्थिति चिंताजनक, आरोपी पिता गिरफ्तार

SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहां दहेज लोभी पति और उसके परिवार वालों ने पत्नी सहित एक साल की बच्ची को जहर खिला दिया। जिसमें एक वर्षीय बच्ची दहेज दानवों के भेंट चढ़ गयी। 

जबकि गंभीर हालत में मायके वालों ने विवाहिता को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और वो जिंदगी और मौत के बीच झुझ रही है। इधर, बच्ची की मौत के बाद घर वाले शव को बोरा में बंदकर घर में दफनाने की तैयारी कर रहे थे।

 वहीं लड़की के मायके वालों ने ससुराल पहुँचकर बच्ची का शव बरामद किया। लड़की मनीषा के मायके वालों को देख बच्ची का शव छोड़ पति सहित परिवार वाले मौके से फरार हो गया। वहीं आरोपी फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गाँव के ठूठी टोला का है। 

जहां दहेज लोभी पति और उसके परिवार वालों ने पत्नी सहित एक साल की बच्ची को जहर खिला दिया। जिसमें एक वर्षीय बच्ची दहेज दानवों के भेंट चढ़ गयी। वहीं विवाहिता जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में इलाजरत है। लड़की के मायके वालों की माने तो सत्तर वार्ड नं० 6 सचिन्द्र यादव की पुत्री मनीषा कुमारी की शादी पटुआहा निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र पवन कुमार से दोनों परिवार के राजी खुशी से हिन्दू रीति रिवाज के साथ वर्ष 2016 में हुआ।

 शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल वालों के द्वारा लड़की को दहेज को ले प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार सामाजिक स्तर पर दोनों के परिवार वालों के साथ ग्रामीणों के समक्ष पंचायत भी हुआ और मामला शांत करा दिया गया। लेकिन बीते 29 मई की रात दहेज लोभी पति सहित परिवार वालों ने विवाहिता और एक साल की बच्ची को जहर खिला दिया।

 जिसमें एक साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवाहिता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और वो जिंदगी और मौत के बीच झुझ रही है। मासूम बच्ची की मौत के बाद से ही लड़की के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @ सहरसा