DESK : देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा है। वीकेंड कर्फ्यू के जरिए कोरोना पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सड़कों पर पहला दे रही है ताकि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के बिना किसी काम के घर से बाहर ना निकलें। लेकिन कुछ ऐसे बुद्धिजीवी लोग भी हैं जो बातों से मानते नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है।
जहां कार में सफर कर रहे कपल को पुलिस ने मास्क के लिए रोका तो महिला पुलिस पर बिफर गई। पुलिस के साथ बदलसूकी की। महिला खुद को यूपीएसई एग्जाम क्लीयर करने वाली बता रही है। पुलिस के अनुसार कपल की पहचान आभा और पंकज के रूप में हुई है।
पुलिस ने मास्क लगाने की कहा तो महिला ने कहा कि कार में पति को किस करूंगी रोक सको तो रोक लो। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ दरियागंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कपल पटेल नगर का रहने वाला है और दोनों की पहचान आभा और पंकज के रूप में हुई है। दोनों खुद पति-पत्नी होने का दावा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रविवार दोपहर करीब साढ़े 4 बजे दिल्ली गेट के पास जांच के लिए रोका था। वह कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकलने का कोई जरूरी कारण नहीं बता सके। पुलिस वीडियो भी चेक कर रही है।
उसके आधार पर और भी धाराएं जोड़ सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कपल को कानूनी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया है। आरोपी शख्स एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। जबकि महिला वीडियो में खुद को यूपीएसई टॉपर होने का दावा करती नजर आई। वह यह तक कहती है कि उसके परिवार के सदस्य भी पुलिस में हैं।