SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत केराई पुलचौक पर कुछ दिन पूर्व एक खाद बीज के दुकान में वजन से कम सामान देने की बात को लेकर किसान के द्वारा सूचना मिलने पर एचबीएन के पत्रकार मुकेश कुमार राम मौके पर पहुंच कर देखा,तो सही में वजन से कम सामान किसान को दिया जा रहा था। ये सब देखकर पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपने मोबाइल से विडियो बनाने लगे थे।
ये सब देख कर दुकानदार उग्र होकर पत्रकार के साथ अभद्रता करने लगे थे। जिसकी जानकारी नजदीक थाना को दिया गया था। मामला में थाना की लापरवाही को देखते हुए पत्रकार संगठन गम्भीरता से मामला को लेते हुए थाना पे दबाव बनाया, तो थाना सख्त हुई और मामला को सामाजिक न्याय के माध्यम से निपटाना करवाया। जिससे पत्रकार संघ ने खुशी जाहिर की है। वहीं पत्रकार संघ के अध्यक्ष पलटन सहनी ने प्रशासन की भूमिका को प्रशंसनीय बताया।
मौके पर चैता दक्षिणी के मुखिया प्रतिनिधि कमलकान्त राय,जिला परिषद पति महावीर पोद्दार, मनटुन सहनी,पुर्व मुखिया शकलदीप राय,दिलीप कुमार राय,कुन्दन राय,सुरज यादव सहित केराई पंचायत के सरपंच अरूण कुमार सिंह,बृजनन्दन वर्मा,ब्रहमदेव सिंह,दिनेश सिंह सहित कई पंचायत के सैकड़ों बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट