SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के वाजिदपुर बम्वैया पंचायत के सनराइज पब्लिक स्कूल पर वीआईपी जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू की अध्यक्षता व निषाद मंच के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौधरी की उपस्थिति में वीआईपी पार्टी के विभूतिपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सरोज ठाकुर को दुबारा मनोनीत किया गया।
साथ ही मिथिला परंपरा के अनुसार माला व टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर बैजनाथ महतो,अंकित कुमार झा,अमन कुमार,संतोष ठाकुर,कुंदन कुमार, गुलशन कुमार,संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट