2021/04/20

प्रेमी-प्रेमिका ने शादी कर खुद कर दिया वीडियो वायरल,2 वर्षों से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करता था

DESK : बांका के चांदन प्रखंड में एक प्रेमी प्रेमिका ने शादी का एक साथ जीने और मरने की कसम खा ली। दो वर्षों से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करता था। हालांकि लड़की अभी नाबालिग है। लडकी के पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 

प्रेमी ने भी शादी की बात स्‍वीकार्य कर ली है। शादी के बाद दोनों ने कहा कि हम दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। साथ ही जीएंगे और मरेंगे। इस बीच चर्चा है कि गांव के कुछ लोग इस शादी का विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे अपनाने की बात कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, चांदन के बियाही मोड़ की यह घटना है। इस घटना के बाद लड़की के अपहरण का आवेदन चांदन थाना में दर्ज कराया गया था। लड़की के स्‍वजनों ने इसकी शिकायत थाने से की। 

पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि लड़की ने खुद शादी का फोटो और वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद उसके स्‍वजन और पुलिस दोनों को ढूढने में लग गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का उम्र 15 वर्ष है। 

शादी का वीडियो वायरल होने वाले मोबाइल लोकेशन के आधार पर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने शादी-शुदा प्रेमी-प्रेमिका को भैरोगंज से बरामद किया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ दी। दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका ने कहा है कि दोनों ने शादी कर ली है।

 अब चाहे जो हो जाए साथ ही रहेंगे। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके पति उसके गांव अपने एक रिश्तेदार के घर आता जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हुआ। करीब दो साल से प्रेम चल रहा था। दोनों ने जीवन भर साथ रहने की कसम खाई थी। 

स्‍वजन उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते थे। लेकिन दोनों के स्‍वजनों के विरोध के बावजूद चुपचाप घर से भागकर शादी कर ली। इस बीच लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण की प्राथि‍मकी दर्ज कराई है।

 164 के बयान के लिए बांका ले जाया जाएगा। लड़के को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच दोनों गांव के लोग शादी को स्वीकार कराने का प्रयास कर रहे हैं।