2021/04/20

आशिक ने की गर्लफ्रैंड की सरेराह पिटाई, नकद और जेवरात लेकर भागा,दोनों के बीच FB के माध्यम से हुआ था प्यार

RANCHI : प्रेमी से मिलने गोड्डा आई प्रेमिका के साथ मारपीट कर प्रेमी ने पैसे सहित जेवरात छीन लिए और फरार हो गया। घटना के बाद प्रेमिका ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि प्रेमिका का ललमटिया क्षेत्र के ही निवासी अभिषेक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

लड़की ने बताया कि रॉग नंबर से तीन साल पहले दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। बाद में धीरे-धीरे वह लड़के को पैसे भेजने लगी। उसने कहा कि लड़के को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए भी पैसे दिए। लड़की मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करतीं है। 

शनिवार को लड़की मुंबई से सिमडेगा आ रही थी। रास्ते में पटना से अभिषेक के साथ गोड्डा आ गई। गोड्डा आने के बाद दोनों में विवाह करने को लेकर विवाद हुआ और भागलपुर रोड स्थित हाई स्कूल के पास प्रेमी ने प्रेमिका को पीटने लगा। पुलिस के पहुंचने से पहले लड़का फरार हो गया।