2021/04/26

समस्तीपुर में सब्जी मंडी से बाइक हुआ चोरी, थाने पर FIR दर्ज,पुलिस मामले की जांच में जुटी

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर थाने में रोसड़ा थाना क्षेत्र के महुली निवासी रामलाल कुमार ने आवेदन देकर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि 22 अप्रैल को सब्जी खरीदने के लिए वह अपनी बाइक से सिंघिया घाट सब्जी मंडी आया था। वहां गाड़ी लॉक कर सब्जी खरीदने मंडी में चला गया।

 सब्जी लेकर वापस आने के बाद जहां मैं अपना बाइक लगाया था। वहां से मेरा बाइक गायब हो गया था। जिसके तुरंत बाद काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं लगने पर कार्रवाई हेतु थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।वहीं थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट