2021/04/26

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : ऑटो- बाइक की टक्कर में युवक की हुई मौत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचू पुर चोरबा पोखर के मध्य भाग में टेंपो मोटरसाइकिल का टक्टर हो गया  जिसमें हसनपुर थाना क्षेत्र के दूध पूरा पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी बच्चा बाबू शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र को घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

मृतक के 5 पुत्र जिसमें अभिषेक कुमार 8 वर्ष अरुणा कुमारी 12 वर्ष नेहा कुमारी 6 वर्ष भोली कुमारी 4 वर्ष तथा दिलखुश कुमार 2 वर्ष के हैं जिनको छोड़ दुर्घटनाग्रस्त में मृत्यु हो गई। 

घटनास्थल पर रोसड़ा थाने की पुलिस एसआई शिव शंकर प्रसाद एवं महेश पासवान एएसआई के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । 

मृतक के परिजन ने बताया मृतक रंजीत शर्मा अपने ससुर का श्राद्ध क्रम में भाग लेने जा रहा था वह विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खेदियाही गांव जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु मोटरसाइकिल एवं टेंपो के चक्कर में हो गई ।वह पल्सर गाड़ी नंबर बीआर 33 ए इ 4055 नंबर गाड़ी पर सवार था टेंपो चालक भागने में कामयाब हो गया। रोसड़ा पुलिस मोटरसाइकिल बरामद कर थाने में ले गई।

रिपोर्ट - पलटन साहनी