2021/04/26

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाकर लूट को अंजाम देने वाला शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार

SAMASTIPUR : मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने फाइनेंस कर्मियों से कैश लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक शातिर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 

आरोपित की पहचान वैशाली जिला के पातेपुर थाना के नीरपुर कुसाढ़ी निवासी सुरेश सहनी के पुत्र राहुल कुमार के रुप में हुई है। उसके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस व चोरी की एक बाइक बरामद हुई। 

रविवार को मुफस्सिल थाना पर सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक संगठित गिरोह का सदस्य है।

 सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाते हुए कैश लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके अलावे वैशाली और महुआ में लूट व डकैती के कई मामलों में वांछित है। 

हाल में 13 अप्रैल को ताजपुर थाना क्षेत्र के कर्बला पोखर रोड में सोनाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 2 लाख 75 हजार रुपये और 06 अप्रैल को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से तीन लाख की लूट हुई थी। 

गिरफ्तार आरोपित ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकारी है। साथ ही अपने सहयोगी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के राजू कुमार उर्फ बिटटू चौधरी का नाम भी उजागर किया है।

 वह लूटपाट की घटनाओं में इसकी मदद करता था। बीते 23 अप्रैल को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार के साथ बिट्टू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

डीएसपी ने बताया कि बताया कि ताजपुर और मुफस्सिल थाना में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की घटनाओं में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम बनाई गई थी।

 शनिवार को शाम गुप्त सूचना मिली की आरोपित उक्त स्थल के पास है। इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम ने उक्त स्थल की घेराबंदी करते हुए आरोपित को रंगे हाथ हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है। 

वर्ष 2019 के जून माह में मोहनपुर सुधा डेयरी से हुई लूट में सहयोगियों की साथ संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर महुआ थाना क्षेत्र के कटहरा ओपी से लूट की एक बाइक भी बरामद हुई है। 

Source -dainik jagran