2021/04/26

नित्यानंद राय ने सांसद निधि से दिए 2 करोड़ रुपये, समस्तीपुर DM को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का दिया निर्देश

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले में कोविड-19 महामारी से लोगों के जीवन रक्षा हेतु केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने सराहनीय कदम उठाया है। जिले में दो आक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ-साथ चार-चार वेंटिलेटर मशीन पोर्टेबल एक्सरे मशीन की खरीदारी के लिए जिला प्रशासन को अपनी क्षेत्रीय सांसद विकास निधि से दो करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। 

इसके लिए उन्होंने रविवार को ही प्रस्ताव बना कर जिलाधिकारी को भेज दिया। इसमें बताया कि पूर्व से 2019-20 में खर्च नहीं होने के कारण राशि बची हुई है। इस महामारी में आपदा में खर्च हेतु अनुशंसा किया। 

इसके पूर्व भी वेंटिलेटर के लिए उन्होंने कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन की जरूरत अधिक सांसद ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस मानव समाज पर एक बड़ा संकट पड़ा है। इससे निपटने के लिए ऑक्सीजन की बेहद जरूरत है लेकिन मांग बढ़ने से इसका संकट खड़ा हो सकता है। 

ऐसे में हम सब को इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास करना होगा। इसलिए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए राशि खर्च करने के लिए अनुशंसा करता हूं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हम सब को एकजुटता दिखानी होगी। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना होगा। 

तभी इस जंग को जीता जा सकता है। उन्होंने निजी और सरकारी अस्पतालों में जंग लड़ रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स और अन्य कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। सभी के सहयोग से ही टूटेगा कोरोना संक्रमण का चेन

सांसद ने आमलोगों से मास्क का हमेशा उपयोग करने के साथ-साथ कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की। साथ ही कहा कि सभी शारीरिक दूरी का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ लगाने से बचने की जरूरत है। इसके लिए सभी को मिलकर सहयोग करने की जरूरत है ताकि कोरोना संक्रमण की चेन टूट जाए।