SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह बेलसंडी में मछली बेचकर आ रहे मछली व्यपारी के साथ मारपीट कर रुपया छीन लेने के संबंध में थाने में आवेदन देकर कारी साहनी ने कहा है कि 19 अप्रैल को शिवनाथपुर भुतहा चौक से मछली बेच कर अपने घर जा रहा था। उसी समय अरुण चौक से आगे पहले से घात लगाए बैठे गाँव के ही अवधेश साहनी,जोरू साहनी,सिकंदर साहनी अपने- अपने हाथ में पिस्तौल लेकर खड़ा था।
जब मैं नजदीक गया तो पीछे से कैरियल पकर कर गिरा दिया। तीनों पिस्तौल निकालकर बोला जितना पैसा तुम्हारे पास है। दे दो नहीं देने पर तीनों मिलकर लात- मुक्का से मारने लगा। इसी क्रम में अवधेश कहां थ। इसको लेकर जान मारने की नीयत से गोली चलाया।जिसमे बुरी तरह जख्मी हो गया।
जोरू साहनी हमारे जेब से 7000 निकाल लिया। सिकंदर कहानी मेरे गले से सोने का चैन छीन लिया।वहीं हल्ला करने पर गाँव के लोग जुटने लगे। यह देख सभी छोड़कर वहां से भाग गया।थाना अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट