DESK : उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट प्रेमिका से मिलने के लिए दिन दहाड़े घर में घुसे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। प्रेमिका को भी पुलिस साथ में थाने ले गई है।
प्रेमी युगल ने खुद को बालिग बताते हुए शादी कर एक साथ रहने की इच्छा जताई है। उनके बालिग होने की वजह से पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करने से फिलहाल कतरा रही है।
युवक और युवती एक ही विद्यालय में 12वीं में पढ़ते हैं। बताते हैं कि करीब दो साल से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहा है। विद्यालय खुला रहने पर अक्सर वे एक-दूसरे से मिलते रहते थे लेकिन लंबे समय से विद्यालय बंद होने की वजह से लंबे समय से वे मिल नहीं पा रहे थे।
इससे परेशान होकर युवक बुधवार को दिन में 11 बजे के आसपास प्रेमिका से मिलने उसके घर के अंदर पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाने लाकर पूछताछ करने पर प्रेमी युगल शादी करने की बात कही है, लेकिन उनके परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं हैं। हरपुर थानेदार देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रेमी युगल बालिग हैं। उनके परिवार के लोग समझौता करने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं।