2021/04/09

समस्तीपुर में ट्रैक्टर ने पुलिस जीप में मारी जोरदार ठोकर, जीआरपी जवान की हालत नाजुक

SAMASTIPUR : लहेरियासराय से बंदी को पहुंचाकर समस्तीपुर लौट रही पुलिस जीप में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। 

इसमें एक जीआरपी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरूवार देर शाम घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। वह समस्तीपुर जीआरपी के जवान हैं। 

जानकारी के गुरूवार को जीआरपी थाना से पुलिस पुलिस टीम एक बंदी को लहेरियासराय छोड़ने गई थी। लौटते वक्त तारालाही के निकट समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर का ढाला पुलिस जीप से टकरा गया।

 इसमें जीआरपी जवान प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सहकर्मी घायल को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल जवान के पैर और हाथ में गहरे जख्म हैं।