SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहाँ जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना आम हो गई है। ताजा मामला जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर ओपी के इटहरा गाँव की है। जहां जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
इस गोलीबारी की घटना में भेपेंद्र साह नामक व्यक्ति को गोली लगी है। जख्मी का ईलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी के परिजन कि माने तो ढाई कट्ठा जमीन को लेकर पंचायत हुआ और अमीन को बुलाकर पंचायत करने आये लोग के सामने जमीन नापी की गई।
जिसके बाद सब लोग चले गये, पंचायत के फैसले के बाद जब भूपेंद्र साह जो राजमिस्त्री का काम करता है। उक्त जमीन पर दीवार जोड़ने लगा इसी दौरान कैलाश साह अपने 5-7 अन्य सहयोगीयों के साथ हथियार लेकर आया और गोली मार दिया। जिसमें 35 वर्षीय भूपेंद्र साह को गोली लगी। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
रिपोर्ट -रितेश हन्नी @सहरसा