2021/04/17

कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए शिक्षक महेश कुमार ने लोगों से किया अपील

SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के प्राथमिक विद्यालय भिड़ी के प्रधानाध्यापक महेश कुमार वैसे तो हमेशा सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं।वहीं फिलहाल वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए लोगों से अपील करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

 इसी कड़ी में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीमारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आप सभी अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। साथ ही साथ अपने आसपास के लोगों को भी कोविड 19 के गाइडलाइन को पालन करने का आग्रह करें।

मास्क एवं दो गज की दूरी हम सभी पालन करें। साथ ही अन्य लोगों से भी पालन करने का आग्रह करें।आज के समय में यह समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि हम लोगों के द्वारा किए गए प्रयास ही पूरे समाज,राज्य और देश को इस भयावह कोरोना महामारी से बचाने में अहम योगदान करेगा।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट