SAMASTIPUR : समस्तीपुर में कोरोना वायरस संक्रमण ने फिर से गदर मचा दिया है। कोरोना के दूसरे चरण में अब तक के सबसे अधिक जिले के अलग-अलग प्रखंडों में 156 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसमें समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के ड्रग इंस्पेक्टर, टीबी विभाग के वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक व उनकी पत्नी पोखरैरा की आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य कर्मी, व्यवसायी, छात्र शामिल है। समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के रहने वाले 12 लोग संक्रमित हुए है।
जिले में पिछले 24 घंटें में 4122 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 646 हो गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 567 व शहरी क्षेत्र के 79 लोग शामिल है। विगत 24 घंटें में 27 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है। सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल 116 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना की चेन को तोड़ने को लिए सभी को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर जांच को सैंपल लिया जा रहा है।
समस्तीपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मिले सबसे अधिक संक्रमित
कोरोना जांच के दौरान समस्तीपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित लोग मिले। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में 568 का जांच हुआ। इसमें 12 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। वहीं प्रखंड अंतर्गत अलग-अलग गांव में 191 लोगों का जांच हुआ। जिसमें 39 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा दलसिंहसराय में 166 में 27, विभूतिपुर में 164 में 9, बिथान में 225 में दो, हसनपुर में 186 में चार, कल्याणपुर में 150 में तीन, मोहनपुर में 137 में दो, मोहिउद्दीनगर में 194 में दो, मोरवा में 197 में दो, पटोरी में 181 में नौ, पूसा में 197 में सात, सरायरंजन में 192 में तीन, शिवाजीनगर में 194 में पांच, सिघिया में 124 में सात, ताजपुर में 156 में पांच, उजियारपुर में 225 में पांच, विद्यापतिनगर में 150 में दो, वारिसनगर में 133 में नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं रोसड़ा में 210 व खानपुर में 182 लोगों की जांच की गई। दोनों प्रखंड में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।