SAMASTIPUR :समस्तीपुर में कोरोना वायरस संक्रमण ने फिर से गदर मचा दिया है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के लेखा सहायक कोरोना संक्रमित इंद्र भूषण प्रसाद की रविवार को रेलवे चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। कोरोना के दूसरे चरण में अब तक के सबसे अधिक जिले के अलग-अलग प्रखंडों में 124 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में लेखा सहायक के पद पर कार्यरत इंद्र भूषण प्रसाद का रविवार को निधन हो गया। वह शहर के काशीपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे। मृतक पिछले एक सप्ताह से बीमार थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रेलवे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आया। उनके साथ उनकी पत्नी का भी संक्रमित होने का रिपोर्ट आया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जबकि, उनकी पत्नी का फिलहाल रेलवे चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। रेलवे में 86 एक्टिव संक्रमित
रेलवे चिकित्सालय की ओर से जांच में फिलहाल 86 एक्टिव संक्रमित मरीज है। इसमें 63 रेल कर्मी और 23 उनके परिजन शामिल है। सभी को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज कराया जा रहा है। विदित हो कि डीआरएम कार्यालय में कार्यरत अधिकतर कर्मियों के रहने की वजह से पूरे परिसर में सैनिटाइजेशन कराया गया है। जिले में बनाए गए 116 माइक्रो कंटेनमेंट जोन
जिले में पिछले 24 घंटे में 4073 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 687 हो गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 610 व शहरी क्षेत्र के 77 लोग शामिल है। विगत 24 घंटे में 83 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है। सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल 116 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना की चेन को तोड़ने को लिए सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर जांच को सैंपल लिया जा रहा है। समस्तीपुर ग्रामीण क्षेत्र में मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित
कोरोना जांच के दौरान समस्तीपुर ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित लोग मिले। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से यह बात उजागर हुई। समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में 496 लोगों की जांच हुई। इसमें मात्र 2 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। वहीं समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत अलग-अलग गांव में 97 लोगों की जांच हुई। जिसमें 37 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा विभूतिपुर के 199 में 6, बिथान के 247 में 3, दलसिंहसराय के 198 में 10, हसनपुर के 235 में 7, कल्याणपुर के 180 में 3, खानपुर के 165 में 2, मोहनपुर के 131 में 1, मोहिउद्दीनगर के 150 में 3, मोरवा के 175 में 7, पटोरी के 152 में 4, पूसा के 213 में 5, रोसड़ा के 178 में 9, शिवाजीनगर के 155 में 9, ताजपुर के 196 में 3, उजियारपुर के 172 में 3, विद्यापतिनगर के 205 में 1, वारिसनगर के 197 में 9 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। वहीं सरायरंजन में 150 व सिघिया में 182 लोगों की जांच की गई है। दोनों प्रखंड में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।