SAMASTIPUR : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति दसवीं की परीक्षा में छात्राओं ने छात्र से बढ़कर दिखाया अपना दमखम।कौन कहता है कि लड़कियां-लड़कों से पीछे है ? जिसका जीता-जागता उदाहरण मैट्रिक परीक्षा का परिणाम दर्शा रहा है। इसी कड़ी में विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी साधारण किसान महेश पासवान- ममता देवी की पुत्री प्रीति सुमन ने बिना कोचिंग किए उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर के प्रधानाध्यापक सुरेश राय एवं अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में 70 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की। पूछे जाने पर छात्रा प्रीति सुमन ने बताया कि छात्रों का प्रथम मित्र किताब है। मेरी सफलता के पीछे मेरे विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश राय एवं मेरे माता-पिता,मेरी दीदी निशा कुमारी का बहुत बड़ा योगदान है। आगे उसने कहा कि मैं बहुत बड़ा पुलिस पदाधिकारी बनना चाहती हूं। ताकि हमेशा समाज के गरीब बहनों की सहायता करूं और जुल्म के खिलाफ लड़ सकूं।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट