2021/04/06

समस्तीपुर में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, फिर मिले 13 नए संक्रमित

SAMASTIPUR : जिले में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में जिले में 13 नए लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसको लेकर कोविड-19 जांच को लेकर सैंपल लिया गया था। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 125 एवं शहरी क्षेत्र के नौ लोग शामिल हुए। तीन नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए है। इसके साथ कुल 45 माइक्रो कंटेनमेंट जोन एक्टिव है। बढ़ रहे कोरोना संक्रमित

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना जांच का दायरा भी बढ़ा है। लेकिन कई लोग कोरोना जांच करवाने से कतरा रहे है। चिकित्सक के मुताबिक जांच नहीं करवाने से पता ही नहीं चलेगा कि कोरोना है या नहीं। अगर कोरोना है तो घर के सदस्य के अलावा अन्य भी इससे संक्रमित हो सकते है। अत: जांच करवाना अनिवार्य किया गया है। पूसा में पाए गए पांच और नए मरीज, कुल संख्या हुई 75

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के एक वैज्ञानिक सहित दो कर्मी एवं अन्य तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि तीन रोज पूर्व हुई जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।रविवार तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 72 थी। जिसमें से दो स्वस्थ हो गए हैं। जबकि पांच नए मामले आने से यह संख्या 75 हो गई है। विश्वविद्यालय आज से ऑफिशियल कार्य करना प्रारंभ कर लिया है। लेकिन अभी भी कार्य कर रहे वैज्ञानिक एवं कर्मी काफी डरे-सहमे हैं। सभी लोगों को तीन रोज पूर्व हुई 850 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि अभी तक वह रिपोर्ट नहीं प्राप्त हो सकी है। जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों ही विश्वविद्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं है। अभी भी हाट में काफी भीड़ देखी जा रही है।