SAMASTIPUR : चाकूबाजी मामले में चार लड़कियों समेत पांच प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हथौड़ी थाना क्षेत्र में हुए चाकू कांड में तीन लड़कियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
उक्त कांड में प्राथमिकी संख्या 50/2021 दर्ज हुई। जिसमें खानपुर थाना क्षेत्र के हरिनंदन महतो की पुत्री ङ्क्षरकु कुमारी,बल्लीपुर गांव की रूपम देवी पिता मदन मंडल, बंधार गांव निवासी सुरेश यादव की पुत्री गुडिय़ा कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसी कांड के नामजद अभियुक्त बंधार गांव निवासी लाल बाबू यादव पिता राम लखन यादव एवं ङ्क्षपकी कुमारी पिता सुरेश यादव को आरोपित किया गया है।
पुलिस अनुसंधान जारी है। चाकूबाजी में बुरी तरह घायल बल्लीपुर गांव निवासी अकलू मंडल ने अपने फर्द बयान में कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति की जमीन बटाईदारी पर जोत रहे थे।
जिसमें हमने गेहूं की बुआई की थी। हमारे खेत में कुछ दिनों पूर्व आग लगा दी गई। जिसकी शिकायत हमने लिखित रूप से थाना में की थी।
थाना में शिकायत किए जाने एवं जमीनी विवाद के कारण घात लगाकर बैठे सभी अभियुक्तों ने चाकूबाजी कर बुरी तरह घायल कर दिया। दिनदहाड़े कई लड़कियों के द्वारा इस तरह चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।