2021/04/25

कोरोना महामारी को लेकर सोशल वर्क रिया सिंह ने आम जनता लोगों से की अपील,पढ़िए पूरी बात

DESK : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए आम जनता और मीडिया बंधुओं को भी जिम्मेदारी समझना चाहिए कि समाजिक ढांचे को बिगड़ने से रोका जाये ऐसे में हमें बड़ी खबरों को कनफर्म करके ही जिम्मेदारी साथ चलाना है। 

जिससे कि हम अतिवादिता के भागीदार न बनने पाये प्रशासन अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। हम सब का दायित्व है। की हमें प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए और उनका हौला अफजाई करना है। 

ना की उनको इस आपातकाल की इश्तिथि मे अकेला छोड़ना है। जनता की समस्या को प्रशासन तक फोन के माध्यम से पहुंचाने का दायित्व भी हमारा है। 

जीवन में कभी इतना असहाय और बेबस  महसूस  नहीं किया था फोन की बजती हर घंटी मदद की गुहार है। कहीं आक्सीजन की कमी कहीं बेड ना उपलब्ध हो पाना और इंजेक्शन बिना आखिरी सांस लेते मरीज के परिजनों के दर्द देखने को मिलता है। दो गज दूरी और मास्क जरूर लगाएं।

रिपोर्टर- संतोष कुमार ठाकुर