2021/04/26

बड़ी खबर : समस्तीपुर में कोरोना संक्रमण का नया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 499 नए मरीज

SAMASTIPUR : जिले में कोरोना का अब लोगों पर कहर टूटने लगा है। कोरोना के दूसरे चरण में पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ते हुए पिछले 24 घंटें में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कुल 499 नए संक्रमित सामने आए हैं। 

इसमें आरटी-पीसीआर में 230, ट्रूनेट से 20 और एंटीजन से 249 का रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसमें एएनएम स्कूल की 13 छात्रा, डीएम कोठी से तीन लोग, चिकित्सक, लिपिक, बैंक कर्मी, होटल व्यवसायी समेत अन्य शामिल है। 

इसके अलावा समस्तीपुर से आरटी-पीसीआर सैंपल लेकर एम्स पटना पहुंचाने वाले चार लैब टेक्निशियन भी संक्रमित हुए है। समस्तीपुर शहरी में 37 नए संक्रमित मिले है। वहीं प्रखंड में 84 नए संक्रमित मरीज मिले है। 

इसमें शहर के काशीपुर, बंगाली टोला, ताजपुर रोड, मगरदहीघाट, गणेश चौक, गोला रोड, पंजाबी कॉलोनी, स्टेशन रोड, माड़वाड़ी बाजार, आजाद नगर, कृष्णापुरी, धर्मपुर, रेलवे कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, गणेश चौक, आदर्शनगर, जितवारपुर, शंभुपट्टी, चकनूर के रहने वाले लोग संक्रमित हुए है। 

दलसिंहसराय में जांच के लिए 93 लोगों को सैंपल लिया गया। इसमें 77 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा विभूतिपुर में 90 में 35, ताजपुर में 83 में 35, विद्यापतिनगर में 68 में 29, सरायरंजन में 110 में 22, शिवाजीनगर में 72 में 22, पटोरी में 105 में 21, कल्याणपुर में 60 में 19, उजियारपुर में 140 में 17, मोरवा में 85 में 16, सिघिया में 50 में 15, मोहनपुर में 43 में 12, वारिसनगर में 97 में 11, पूसा में 110 में 9, रोसड़ा में 110 में 7, हसनपुर में 157 में 7, बिथान में 141 में 6, खानपुर में 79 में 2, मोहिउद्दीनगर में 49 में 2 लो संक्रमित मिले। इसके अलावा दूसरे जिले के 14 लोग भी संक्रमित मिले है। जिले में बनाया गया 275 माइक्रो कंटेनमेंट जोन :

जिले में पिछले 24 घंटें में 1957 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1662 हो गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 1513 व शहरी क्षेत्र के 149 लोग शामिल है। विगत 24 घंटें में 102 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है।

 सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल 275 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना की चेन को तोड़ने को लिए सभी को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर जांच को सैंपल लिया जा रहा है।