SAMASTIPUR : सच्चाई की लड़ाई लड़ने वाले हमेशा कर्म पथ पर तटस्थ रहते हैं। वे सच्चाई के रास्ते को अपना कर्म पथ मानते हैं। बुराई का रास्ता बहुत ही छोटा होता है। जी हां हम बात कर रहे हैं विभूतिपुर प्रखंड के नरहन की। जहां गंडक नदी के किनारे ठेकेदार के द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी पूर्व सूचना जिलाधिकारी समस्तीपुर,अनुमंडल अधिकारी रोसड़ा एवं अंचलाधिकारी विभूतिपुर को भी दिया गया।फिर भी कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई।
जिसको देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुंजन कुमार मिश्रा ने सच्चाई का आवाज उठाने का काम किया तो ठेकेदार के सहयोगियों के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।जनता की आवाज उठाने वालों के साथ दुर्व्यवहार क्यों ? आखिर किस की छत्रछाया के बदौलत अवैध खनन करने वाले ठेकेदार का मनोबल बढ़ा हुआ है ? जनता जानना चाहती है।
इसी कड़ी में भाजपा का जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नरहन गंडक नदी के बांध का जांच किया।जिसमें उन्होंने अवैध खनन को सत्य पाया। साथ ही उच्च स्तरीय जांच करवाने की बात कही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा,आदित्य प्रकाश,राजीव चौधरी,मनोज कुमार,शिवजीत कुमार पिंटू,अभिषेक अनल, मनीष पाठक,बिट्टू कुमार,वीरेंद्र कुमार झा,सुजीत भास्कर,चंदन सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट