2021/04/23

पूर्व राजद विधायक कुंती देवी का पटना में निधन, काट रहींं थी उम्रकैद की सजा

PATNA : पूर्व राजद विधायक कुंती देवी (67 वर्ष) का निधन हो गया है। PMCH में इलाज के दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं। गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। कुंती देवी गया के अतरी विधानसभा की पूर्व विधायक थीं। 

23 जनवरी 2021 को अतरी की पूर्व विधायक कुंती देवी को जदयू कार्यकर्ता सुमीरक यादव हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

ADJ-3 संगम सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई थी। इसके बाद पूर्व विधायक ने बीमारी का हवाला देते हुए छूट मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने किसी भी तरह की छूट नहीं दी थी।

कुंती देवी की दोनों किडनी करीब 80 प्रतिशत खराब हो चुकी थी। 23 जनवरी को सजा सुनाए जाने के बाद तबीयत बिगड़ने के कारण औरंगाबाद जेल की महिला वार्ड से PMCH में 27 जनवरी को भर्ती करवाया गया था। तब से वह वहीं थीं। परिजनों के मुताबिक कुंती देवी PMCH में ही कोरोना की चपेट में आई, जिससे उनकी मौत हुई।