SAMASTIPUR : शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ युवक ने तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाया, फिर शादी से इनकार कर दिया।
युवक ने बिहार ग्रामीण बैंक शाखा कल्याणपुर के उस नम्बर से दिल की बातें शुरू की जो नम्बर ग्राहकों के बैंक पासबुक पर प्रिंट हुआ करता है।
युवक दलसिंहसराय में एक किराए के मकान में रहता था। युवती की मानें तो शारीरिक संबंध बनाने से पूर्व शपथ लिया था कि घरवाले को राजी कर जल्द ही शादी के पवित्र रिश्ते में बंध जाएंगे। युवक का स्थानांतरण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा महमद्दीपुर में हो गया। मगर, किराए का मकान नहीं बदला। यहां पर दोनों का मिलना - जुलना होता रहा।
पीड़िता के स्वजनों तक प्रेम प्रसंग का मामला पहुंच चुका था। झांसेबाज रिश्तेदार के घर शादी की बातें चलाई गई। मगर, दहेज में 20 लाख रूपये की डिमांड से युवती के सारे सपने धरासाई हो गए। युवक ने युवती के स्वजनों द्वारा मांग पूरा नहीं करने के बहाने बातें टाल-मटोल करने लगा। सपने चकनाचूर होता देख पीड़ित युवती ने न्याय की गुहार लगाई।
इस बाबत थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती बताते हैं कि युवती द्वारा प्राप्त कराए गए मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाला जा रहा है। इससे प्रेम प्रसंग पर मुहर लगेगी और कई राज खुलेंगे। चूंकि, युवती ने कथित युवक द्वारा करीब 3 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने की बातें कही है।
इससे संबंधित अन्य जानकारी साझा करने हेतु महिला थानाध्यक्ष समस्तीपुर से बातचीत कर मामले से अवगत कराया गया है। एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के एक मामले से अवगत कराया है। उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। शादी का झांसा देकर इस तरह से लड़कियाें का इस्तेमाल करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। प्यार, यौन शोषण और उसके बाद धोखा दिए जाने की इस कहानी की सभी निंदा कर रहे हैं।
वहीं इस घटना के बाद से युवती के परिवार के लोग परेशान हैं। उनकी चिंता इस बात को लेकर अब इससे शादी कौन करेगा? इसकी आगे की जिंदगी किस रूप में कटेगी? सामाजिक रूप से भी अभी इस बारे में कुछ नहीं किया जा रहा है?
Source -Dainik jagran