2021/04/15

समस्तीपुर जिले में 49 नए कोरोना पॉजिटिव केस, 82 माइक्रो कंटेनमेंट जोन एक्टिव

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में कोरोना वायरस संक्रमण ने फिर से गदर मचा दिया है। कोरोना के दूसरे चरण में अब तक के सबसे अधिक जिले के अलग-अलग प्रखंडों में 49 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

 इसमें शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी हल्का कर्मी उनकी पत्नी व पुत्र भी संक्रमित हुए है। समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में 11 के रहने वाले 11 लोग संक्रमित हुए है। 

इसमें शहर के धर्मपुर, बहादुरपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, विवेक विहार, ताजपुर रोड के रहने वाले लोग संक्रमित हुए है। इसके अलावा मोरवा व विभूतिपुर के सात, कल्याणपुर, पूसा व बिथान के चार-चार, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर व वारिसनगर के दो-दो, रोसड़ा, सरायरंजन, शिवाजीनगर, सिंघिया, उजियारपुर, व पटोरी में एक-एक मरीज रहने वाले है।

जिले में पिछले 24 घंटें में कुल 4048 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 435 हो गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 377 व शहरी क्षेत्र के 58 लोग शामिल है। सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

 फिलहाल 82 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना की चेन को तोड़ने को लिए सभी को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर जांच को सैंपल लिया जा रहा है।