SAMASTIPUR : -जिला के पटोरी प्रखंड के शाहपुर उंडी में सामुदायिक भवन के सभागार में देश के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीपीओ पटोरी विजय कुमार ने उनके चरित्र दर्शन पर विस्तार से चर्चा किया।
वहीं युवा जदयू जिला अध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ.अंजनी कुमार कुशवाहाने कहा कि सीखने और पढ़ाई में गहरी रूचि होने के कारण बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिष्ठित एलिफंसटन हाई स्कूल में दाखिला लेने वाले पहले दलित बन गए थे। लंदन से 1924 में भारत लौटने के बाद डॉक्टर अंबेडकर ने अस्पृश्यता के खिलाफ एक सक्रिय आंदोलन करने का फैसला लिया।
भारत की जाति व्यवस्था को उखाड़ने के उद्देश्य से बहिश्रक हितकारिणी सभा की स्थापना की।ये देश के प्रथम कानून मंत्री है।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लल्लन महतो,जयनाथ ठाकुर,संतोष कुमार,गणेश सिंह,रोहित कुमार,आनंद कुमार राय उर्फ सहिइंदर,जितेश कुमार चौधरी सहित कई जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट